Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कटोघन टूल प्लाजा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किसनपुर थाना क्षेत्र के इटौलीपुर गाँव निवासी राजेन्द्र का 25 वर्षीय पुत्र मोनू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कटोघन टूल प्लाजा के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक मोनू गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी संजय व पायलेट अभिशेख के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By