Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के खैरेई पचीसा गांव के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खैरेई पचीसा गांव निवासी नकीब का 26 वर्षीय पुत्र गुलाम रसूल गांव के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By