Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के दानियालपुर गाँव में महिला ने परिवारिक कलह के चलते आज सुबह जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव निवासी स्व. राम स्वरूप की 55 वर्षीय पत्नी रूप रानी ने परिवारिक कलह के चलते आज सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन को जानकारी हुई। तुरन्त परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By