उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी मनोज की 45 वर्षीय पत्नी ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर गांव अपने मायके एक निमंत्रंण मे शामिल होने आई थी। वह अपने भाई विजय करन के साथ बाइक पर सावर कर घर से ख़ागा कस्बे जा रही थी। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरदो गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी रामा देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको तुरंत इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी संजय व पायलेट योगेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नही दिखा तो कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

