उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पट्टी शाह गाँव के समीप बाइकों की भिडन्त में माँ-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार माँ-बेटा को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांव थानां क्षेत्र के बहीपुर बुधेड़ा गांव निवासी होरी लाल का 19 वर्षीय पुत्र गुड्डू बाइक पर अपनी 42 वर्षीय माँ फूल मति को सवार कर अपनी ननिहाल जा रहा था। जब उसकी बाइक सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के पट्टी शाह गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिससे माँ-बेटा सहित दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।

घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार माँ-बेटा को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामु वर्मा व पायलेट रोहित प्रजापति के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दूसरे बाइक सवार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने गुड्डू की हालत गम्भीर देखते हुए उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

