उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलैई गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में कूद गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार चालक और बालक दोनों ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऐलैई गांव निवासी ज्ञान सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शोनु अपने गांव निवासी दिनेश के 7 वर्षीय पुत्र पुती को अपने साथ ट्रैक्टर पर सवार कर ट्रैक्टर का डैनमो का बनवाने ख़ागा गया था। वहाँ से वापस लौटते समय जब उसका ट्रैक्टर गांव के समीप पहुंचा।

तभी उसको नीन्द की झपकी लग गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में कूद गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार चालक ट्रैक्टर चालक और बालक दोनो ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायलो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

