Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ पुल के समीप रोड पार कर रही नील गाय से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के तुरब अली का पूरवा शीतल नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मिठाई लाल का 35 वर्षीय पुत्र दीपचंद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए रायबरेली जनपद जा रहा था। जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ पुल के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आई नील गाय से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक चालक दीप चन्द घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By