G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के चन्दन मऊ गाँव अपने ननिहाल ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आई किशोरी सोमवार की सुबह यमुना नदी में नहाने गई तभी गहरे पानी मे नहाते समय डूब जाने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी केे अनुसार कौशाम्बी जनपद के थाना पश्चिम शरीरा गांव पुनवार निवासी फूलचन्द्र की 14 वर्षीय पुत्री अंजू अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने ननिहाल आई थी। बताते है कि सोमवार की सुबह अपने कुछ सहेलियों के साथ यमुना नदी में नहाने चली गयी। तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गयी। उधर जानकारी मिलने पर परिजन व आसपास के लोगो ने डूबी अंजू को खोजबीन शुरू कर दी। आधे घन्टे बाद जब उसे बाहर निकाला गया। तब तक देर हो चुकी थी। किशोरी की मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share