G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बुधईयापुर गाँव में बीती रात बकरी व भैंस चोर समझ कर गांव वालो ने लाठी डन्डा व धारदार हथियार मार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गयी। वहीं मृतक के भाई ने महिला सहित 14 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुये अपनी तहकीकात शुरू कर दी। वहीं घटना की जानकारी होने पर सोमवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक घटना स्थल पहुंच घटना की जानकारी लिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी राम सजीवन का पुत्र कमलेश कुमार खुद का सटरिंग का काम करता था बताते है कि बीती रात किसी का फोन आने पर वह घर से निकल पड़ा और मलवां थाने के बुधईयापुर गाँव पहुंच गया। जहां लोगो ने भैंस व बकरी चोर समझ उसे लाठी डन्डो व धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 व सरकारी एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज दौरान सोमवार की सुबह घायल कमलेश ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के छोटे भाई सुमेश उर्फ छोटू ने बताया कि उसका भाई खुद का सटरिंग का काम करता था। रात लगभग 12 से एक के बीच किसी महिला का फोन आया। जिस पर भाई घर वालो से बिना बताये निकल गया और पहले से ही घात लगाये बैठे गांव वालो ने उसके भाई को लाठी डन्डा व धारदार हथियार मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी इलाज दौरान मौत हो गयी। मृतक का भाई सुमेश उर्फ छोटू ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि तारा देवी पत्नी मानसिंह ने धोखे से उसे गांव बुलाया और जिस पर ससुर राज बिहारी तारावती का भतीजा गोरे लाल, विमल एवं कमल सिहं, अवध बिहारी, छैलबिहारी, अभिमन्यु, आशीष, विमलेश उर्फ मुन्नर, धनंजय, राजेन्द्र, एवं रमाकान्त को नामजद करते हुये अन्य अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने भाई की दी गयी तहरीर के अनुसार महिला सहित 14 नामजद व अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुये तहकीकात शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share