G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुये घटना में संलिप्त 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04 बकरी बरामद व घटना में उपयोग वाहन ई-रिक्शा बरामद किया गया। वादी रमेश पुत्र स्व० बुधराज निवासी ग्राम केशवपुर थाना थरियांव द्वारा थाना पर एक तहरीरी सूचना दी गयी, जिसमें बताया गया कि दिनांक 01/02.05.2026 की रात्रि लगभग 01:30 बजे अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर के बाहर दरवाजे पर बधीं 04 बकरियों को चोरी कर ले गये। उक्त तहरीर के आधार पर थाना थरियाव पर मु0अ0स0 94/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया। अभिमन्यु मागलिक, पुलिस अधीक्षक अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक थरियांव के नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0 94/26 धारा 303(2) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाही एव प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर दिनांक-03.04.2026 को थाना थरियांव पुलिस द्वार थाना धरियांव क्षेत्रातर्गत परदेशी ढाबा, एकारी से लगभग 500 मीटर आगे सर्विस रोड पर एक सिल्वर रंग का ई-रिक्शा आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसमें सवार चारों व्यक्ति रिक्शा छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे एवं भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर भाग गया। पकड़े गये सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी पनी मोहल्ला निवासी नवाब के 52 वर्षीय पुत्र रियाज व कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर पीरनपुर मोहल्ला निवासी स्व० खुर्शीद के 21 वर्षीय पुत्र फैजान, मोहल्ला निवासी रसीद के 24 वर्षीय पुत्र यासीन बताया। जिनके कब्जे से थाना धरियांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-94/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 04 बकरी व घटना में उयोग ई-रिक्शा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी पनी मोहल्ला निवासी नवाब के 52 वर्षीय पुत्र रियाज व कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर पीरनपुर मोहल्ला निवासी स्व० खुर्शीद के 21 वर्षीय पुत्र फैजान, मोहल्ला निवासी रसीद के 24 वर्षीय पुत्र यासीन ने बताया कि वे निहाल पुत्र सैफी निवासी अरबपुर के साथ मिलकर रात्रि में चोरी की घटनाएं करते हैं। गिरोह के सदस्य दिन में फेरी लगाते हुए गांव-गांव जाकर रेकी करता है। उसी जानकारी के आधार पर सभी सदस्य रात में बकरियों की चोरी करते हैं। और रियाज के ई-रिक्शा से उन्हें बाजार में बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। अन्य प्रकाश में आये आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share