G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र बेरा गढ़ीवा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बेरागढ़ीवा पावर हाउस के समीप अज्ञात वाहन अज्ञात अधेड़ को टक्कर मारते हुए निकल गया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने गम्भीर हालत में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया। जहाँ इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एसआई राजेश पाठक ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष होगी। वह हल्के कत्थई रंग का लोवर व ऑरेंज कलर की टी शर्ट पहने है। मृतक दोहरे बदन का है,सफेद रंग की दाढ़ी रखे हुए है।प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि हुलिया से मृतक अर्द्ध विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share