Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आग लगने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी स्व. शुखदेव के 95 वर्षीय पुत्र कंधई ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने तुरन्त आग बुझाई और इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव परिजन घर वापस ले आए। मामले में मृतक के पुत्र गुरुनारायण की तहरीर पर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाई की जा रही है। वही मृतक के पुत्र गुरुनारायण ने बताया कि उनके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था, जिसके चलते उन्होंने खुद आग लगा लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By