उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ऑल इंडिया मजलिस – ए – इत्तेहाद – उल – मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष मुहीउद्दीन एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने एक गंभीर घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मौलाना तौसीफ रजा, जो बरेली से बिहार जा रहे थे, रास्ते में ट्रेन में कुछ अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा कथित रूप से मॉब लिंचिंग का शिकार हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें ट्रेन से फेंक दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। AIMIM पदाधिकारियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए मांग की कि मामले में बिना किसी जाति या धर्म का भेदभाव किए तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिन्हें रोकने के लिए कठोर कार्यवाई जरूरी है। ज्ञापन राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मो. अनवर (जिला उपाध्यक्ष), मो. निजामुद्दीन, मो. जावेद खान, मो. साजिद खान, मो. अरबाज, मो. मोहिब खान, अहमद शाह, मो. वसीम, हिना, इलियास समेत अन्य शामिल रहे।
AIMIM नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

