Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मलवा औद्योगिक क्षेत्रांतर्गत यूपी सीडा द्वारा निर्माणाधीन नाले का औचक निरीक्षण किया के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नाले के किनारे मिट्टी इकट्ठी होने पर उसके ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। उद्यमियों द्वारा नाला सड़क से नीचे बनाए जाने की बात पर निर्देश दिए की नाले का स्लोप सड़क से ऊपर हो जिससे दो पहिया और चार पहिया वाहन नाले के ऊपर न जा सकें। कैंची मोड़ के निर्मित नाले के संबंध में पीडी एन एच आई को निर्देशित किया की नाले की समस्या का निस्तारण कराएं और टेंडर डॉक्यूमेंट में क्या था के साथ रिपोर्ट बनाकर अवगत कराएं। यह सुनिश्चित करें की इस बरसात से पहले इस समस्या का समाधान हो जाए जिससे हमारे उद्यमियों को इसका लाभ मिले। इस अवसर पर एसडीएम बिन्दकी प्रियंका अग्रवाल, जीएमडीआईसी अजय कुमार गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By