उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खरीफ-2026 में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों को सामान्य / संकर बीज एवं मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर बुकिंग कराना होगा, तदुपरान्त ई-लॉटरी के माध्यम चयनित कृषकों को बीज प्राप्त कराने की व्यवस्था लागू की गई है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामान्य / संकर बीज एवं मिनीकिट वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त बीज (प्रमाणित / संकर) की बुकिंग दिनांक 22 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ कर दी गई है, जिसकी कट-ऑफ तिथि 10 मई 2026 निर्धारित है। पोर्टल पर कृषक भाई आवश्यकता अनुसार बीज की बुकिंग कर सकते हैं। बीज वितरण हेतु कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। जनपद में सामान्य वितरण हेतु 1087 कु० सामान्य धान, 51 कु० उर्द, 17 कु0 मूँग 828 कु० अरहर तथा 48 कु0 संकर धान, 30 कु0 संकर मक्का, 183 कु0 संकर ज्वार एवं 155 कु0 संकर बाजरा बीजों का अनुदान पर वितरण हेतु लक्ष्य निर्धारित है। साथ ही दलहनी / तिलहनी एवं श्री अन्न (मिलेट्स) बीजों के मिनीकिट वितरण के लक्ष्य भी निर्धारित है। कृषक भाईयों से अपील है कि अतिशीघ्र पोर्टल पर बुकिंग करा लें। किसी भी असुविधा के लिये विकास खण्ड स्तर पर बीज भण्डार प्रभारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), तहसील स्तर पर उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा जनपद स्तर पर जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक से सम्पर्क कर सकते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
