G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित सौरा में फैक्ट्री से काम कर वापस लौट रहे साइकिल सवार युवक को साँड़ ने टक्कर मार दिया। साँड़ की टक्कर से युवक रोड पर गिर गया। तभी रोड़ से गुजरे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसको कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सौरा गाँव मे किराए पर कमरा लेकर प्लाई फैक्ट्री में ड्यूटी कर रहा शिव प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र सुनील फैक्ट्री से ड्यूटी कर साइकिल पर सवार होकर वापस अपने आवास लौट रहा था। तभी अन्ना साँड़ ने उसको टक्कर मार दिया दिया। जिससे वह रोड पर गिर गया और तेज रफ्तार से निकले चार पहिया वाहन ने उसको कुचल दिया। वाहन के कुचलने से सुनील गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share