G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थानां क्षेत्र के बन्दीपुर गाँव के समीप बाइक और ई-रिक्शा की भिडन्त हो गई। जिससे रिक्शे पर सवार महिला और बाइक चालक दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी राम गोपाल का 34 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हथगांम जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बांदीपुर गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आए ई-रिक्शे से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें रिक्शे पर सवार हथगांम थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी रघुराज की 55 वर्षीय पत्नी विदिशा देवी और बाइक चालक जय प्रकाश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राहुल कुमार व पायलट चरन सिंह के साथ विदिशा देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो वहीं दूसरी एंबुलेंस से जयप्रकाश जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती के उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share