Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के सवंत गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी राम औतार की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। जब रिक्शा ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गाँव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार अनीता देवी घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By