G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की नगर पंचायत असोथर क्षेत्र के हरनवा रोड स्थित लवकुश इंटर कॉलेज के पास जरौली माइनर किनारे खंती में एक लावारिस पल्सर बाइक क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लवकुश इंटर कॉलेज से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित जरौली माइनर नहर के पास खंती में PB 80 CM 8041 नंबर की एक अज्ञात 135 सीसी पल्सर बाइक देर रात से क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी पाई गई। सुबह राहगीरों और ग्रामीणों की नजर बाइक पर पड़ी तो आसपास कोई व्यक्ति न मिलने पर अनहोनी की आशंका जताई गई। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय समाज सेवी आदर्श सिंह चौहान ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल असोथर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राधे मोहन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज वाया। पुलिस अब बाइक के चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर उसके वास्तविक मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वाहन चोरी का है या किसी सड़क हादसे अथवा अन्य घटना के बाद यहां छोड़ दिया गया है। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि जरौली माइनर के पास खंती में क्षतिग्रस्त हालत में एक पल्सर बाइक बरामद हुई है। वाहन को थाने लाकर सुरक्षित रखा गया है। वाहन नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मालिक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share