G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेप पीड़िता और मुकदमे के वादी ने बताया है कि वे पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है और पुलिस द्वारा उनके आवागमन पर भी रोक लगाई गई है। इस मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनज़र पहले ही यह निर्देश दिए गए हैं कि विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के लोग वहां आकर पीड़िता की निजता और गोपनीयता का उल्लंघन न करें, तथा उसकी अस्मिता का सम्मान बनाए रखें। इसके अलावा, शांति व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इस हेतु एहतियातन सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पीड़िता को सभी आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा रही है। मुआवजे से संबंधित जानकारी भी उन्हें दे दी गई है और उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमें लगी हुई हैं, और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 24 घंटों में आरोपियों को यथासंभव गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दी जानकारी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share