G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाने पर एक प्रकरण आया, जिसमें एक पूर्व विवाहित महिला, जिसकी शादी लगभग 10-12 वर्ष पूर्व हुई थी तथा जो काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी उसका संपर्क अपनी ही ससुराल के एक युवक से हो गया दोनों कुछ समय तक साथ रहे। इसके बाद युवक नौकरी के लिए पुणे चला गया और उसने महिला से बातचीत बंद कर दी। महिला द्वारा थाना ललौली पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उसने अनुरोध किया कि युवक को उसके सामने प्रस्तुत किया जाए तथा यदि उसके साथ उसके संबंध रहे हैं तो वह उससे विवाह करे। प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए पुणे में नौकरी कर रहे युवक को बुलाया गया। दोनों की काउंसिलिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान महिला आहत होकर वहां से उठी और थाने से बाहर निकलकर एक दुकान से डाई खरीदकर पी लिया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका बेहतर उपचार कराया गया। चिकित्सकों से वार्ता कर ली गई है तथा महिला अब खतरे से बाहर है। महिला के परिजनों से तत्काल तहरीर ली गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब उससे विवाह करने से इंकार कर रहा है। तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा उसे हिरासत में ले लिया गया है। महिला अब खतरे से बाहर है और उसके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष उसके बयान कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दी जानकारी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share