G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत चिंहांकन शिविर का आयोजन विकास खण्ड मलवा में किया गया। शिविर में 84 दिव्यांगजनों का उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया एवं 16 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गए. अगला चिंहांकन शिविर 07.05.2026 को विकास खण्ड भिटौरा में आयोजित किया जाना है। दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु अपने साथ निम्नलिखित अभिलेख लेकर आयें:- 1. आधार कार्ड, 2. दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 3. आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान जी द्वारा निर्गत किया गया मान्य है) कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को विभिन्न उपकरणों से लाभांवित किया जाता है, जैसे:- 1. स्मार्ट फोन ( आँखों से दिव्यांग ऐसे विद्यार्थी को जो कक्षा 09 से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हों) , 2. ट्राई साइकिल , 3. व्हीलचेयर, 4. वॉकिंग स्टिक, 5. बैसाखी, 6. स्मार्ट केन, 7. आई0डी0 किट, 8. हियरिंग ऐड (कान की मशीन), 9. कृत्रिम हाथ एवं पैर, अधिक जानकारी के लिए संपर्क फोन नंबर- 08189038778
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share