Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के गोपलापुर मजरे कुशुम्भी गाँव के समीप जंगल में संदिग्ध अवस्था में युवक ने गांव के बाहर जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गोपलापुर मजरे कुसुम्भी निवासी रामभवन के 25 वर्षीय पुत्र राहुल ने संदिग्ध अवस्था ने गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो रोते-बिखलते परिजन मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में भाई सुमेन्द्र ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By