G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण अध्यक्ष महिला कल्याण निगम कमलावती सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का स्तर संतोषजनक पाया गया। सभी अभिलेख एवं रिकार्ड व्यवस्थित एवं पूर्ण पाए गए तथा रोस्टर के अनुसार सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने शेल्टर में आवासित थरियांव की एक बालिका से वार्ता कर उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की, भ्रमण पंजिका का अवलोकन किया। सेंटर के मास्टर रजिस्टर का अवलोकन किया पत्रावलियों की जांच की गई , सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। केंद्र के शेल्टर कक्ष के बेड वॉशरूम आदि व्यवस्थाएं देखी गई। मासिक प्रगति रिपोर्ट माह अप्रैल 2026 का अवलोकन किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार केंद्र की समस्त व्यवस्थाएं सुचारु एवं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा भी उपस्थित रहे। वन स्टॉप सेंटर की सेन्टर मैनेजर समीना बानो, मनो सामाजिक परामर्शदाता मोहिनी साहू केस वर्कर मधुरिमा मल्टी परपज रूपा गार्ड जयचंद्र आदि कर्मचारी ड्यूटी पर रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्र की कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share