G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कोड़ा जहानाबाद स्थित शहीद माल्टा इंटर कॉलेज ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय ने लगातार पांचवें वर्ष यह उपलब्धि दोहराते हुए क्षेत्र में अपनी शैक्षिक गुणवत्ता की मजबूत पहचान कायम की है। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 64 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। इनमें 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 10 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। मो. अहद ने 538/600 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नाज खातून (507/600) द्वितीय और गुलसबा (490/600) तृतीय स्थान पर रहीं। इंटर मीडिएट परीक्षा में 44 में से 41 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें सभी उत्तीर्ण हुए। 29 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 12 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। जैनब फातिमा ने 395/500 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। यशफीन (392/500) द्वितीय तथा फलक निशा (372/500) तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सै. शाहीन हसन (पूर्व चेयरमैन, नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद) एवं व्यवस्थापक सै. आबिद हसन (चेयरमैन) ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी कड़ी मेहनत कर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीसुर्रहमान एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share