Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खजुहा चौराहे के समीप सम्राट सिनेमा मोड़ का है, जहां भाजपा नेता की खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दो पिछले पहिए खोलकर चोरी कर लिए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सम्राट सिनेमा मोड़ निवासी रजत गुप्ता भारतीय जनता पार्टी मंडल बिंदकी के उपाध्यक्ष हैं। वह रोज की तरह अपनी कार मोहल्ला जहानपुर स्थित शिव मंदिर के पास खड़ी करते हैं। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात चोरों ने कार को निशाना बनाते हुए उसके दोनों पिछले पहिए खोल लिए और मौके से फरार हो गए। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब घटना की जानकारी हुई तो आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By