G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के सिराथू कस्बे में स्थित रत्नी देवी दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष व सभासद प्रतिनिधि हीरा लाल सरोज ने सिराथू स्थित कार्यालय में एक सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जरूरतमंद लोगों को कान की मशीनें वितरित की गईं, जिससे सुनने में असमर्थ लोगों को काफी राहत मिलेगी।इस अवसर पर नामित सभासद आलोक सिंह व हीरालाल सरोज द्वारा सातों निवासी ज्वाला प्रसाद तिवारी एवं दुर्गा देवी को कान की मशीन प्रदान की गई। इस दौरान रत्नी देवी दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष हीरा लाल सरोज ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और जरूरतमंदों के जीवन को आसान बनाते हैं। संस्थान द्वारा आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। इस मौके पर नामित सभासद आलोक सिंह, दीपक शुक्ला , गौतम भट्ट , विपिन यादव, राजा तिवारी , आशीष यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share