G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिलें के कड़ा थानां क्षेत्र के शक्तिपीठ कड़ाधाम परिवार के साथ दर्शन पूजन को आया एक किशोर लापता हो गया। किशोर के गुम होने की सूचना पर समाजसेवी ने खोजबीन के बाद लापता किशोर को परिजनों से मिलाया। जौनपुर जनपद के मडियाहूं क्षेत्र के बरसठी आमपुर कठेरिया निवासी विश्राम बिंद बुधवार को परिवार के साथ शीतला धाम दर्शन पूजन के लिए आए थे। बताया जाता है कि इस दौरान उनका पुत्र प्रदीप बिंद परिवार से बिछड़ गया। किशोर के बिछड़ने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इस बात की सूचना कड़ा धाम के चर्चित समाजसेवी को मिली तो पुलिस की मदद से प्रदीप बिंद की खोजबीन कर परिवार के सुपुर्द कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share