G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा, हथगांव, थरियांव व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात बड़ी कामयाबी हासिल किया। खागा कोतवाली क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये का रेप केश का वांक्षित इनामी बदमाश बबलू सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह, निवासी गढ़ी, कस्बा व थाना खागा, उम्र करीब 28 वर्ष है। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस जो तमंचे की नाल में फंसा था और ₹1,600 नकद बरामद किए हैं। बबलू सिंह थाना खागा में दर्ज मु0अ0सं0 115/26 धारा 70(1)/3(5)/74/130/308(2) /352/351 (3)/115(2)/127(2) बीएनएस व 66(E) आईटी एक्ट में वांछित था। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज द्वारा उस पर ₹1,00,000 का इनाम घोषित था।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बबलू सिंह के खिलाफ थाना खागा में पहले से 4 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। थाना खागा पुलिस ने नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share