उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बाईपास पर बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार साले-बहनोई दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के टीसी गांव निवासी धुन्नी का 26 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र और उसका बहनोई थानां क्षेत्र के टेकसारी गाँव निवासी गिरधारी लाल का 29 वर्षीय पुत्र अमिताभ दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे।

जब इनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उनकी भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार साले-बहनोई दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

