Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान उन्होंने तहसीलवार सभी एसडीएम और बीडीओ से जनगणना कार्यों की जानकारी ली तथा निर्देशित किया की जो ग्राम सभावार लिस्ट डीडीएजी द्वारा उपलब्ध कराई गई है उस लिस्ट के अनुसार सभी एसडीएम लेखपालों के साथ समीक्षा करें। सभी खंड विकास अधिकारी मृतक प्रमाणपत्र संकलित करते हुए सूची संबंधित तहसील के तसीलदार को सौंपे। उन्होंने ब्लॉकवार सभी बीडीओ से उनके ब्लॉक के मृतकों की संख्या की जानकारी ली और कहा की कोई भी बीडीओ डीडीएजी को मृतकों की लिस्ट नहीं सौंपेगा सभी अपनी लिस्ट तहसीलदार को देंगे। उन्होंने बीडीओ ऐरायां, बीडीओ बहुआ, एआर कोऑपरेटिव के मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से कहा की फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है इसको पूरी तल्लीनता और ईमानदारी से करें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By