उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हठगांम थानां क्षेत्र के नवाबगंज गाँव में आज सुबह अपने घर की छत से उतरते समय महिला का पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गई घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज गाँव निवासी प्रभु दयाल की 65 वर्षीय पत्नी कुसुम कली आज सुबह अपने घर की छत से उतर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

