उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम सीधे वार्डों में पहुंचीं और भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की साफ-सफाई का हाल जाना। मरीजों से जाना फीडबैक- डीएम ने जनरल वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी और दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण किया। मरीजों से पूछा कि डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं, बाहर की दवा तो नहीं लिखी जा रही। कई तीमारदारों ने सुविधाओं को लेकर शिकायतें भी रखीं। सीएमएस को दिए सख्त निर्देश- निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर डीएम ने व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर इलाज मिले, दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों और दलालों पर पूरी तरह रोक लगे। बाहर की दवा लिखने की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं। साफ-सफाई और आईसीयू पर जोर- डीएम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब और आईसीयू की व्यवस्थाएं परखने के निर्देश दिए। कहा कि आईसीयू उपकरण अपडेट रहें और स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। डीएम का स्पष्ट संदेश- जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई होगी। सभी पटलों पर पारदर्शिता और ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी करने के निर्देश भी पहले दिए जा चुके हैं। फिलहाल डीएम के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्टाफ को साफ-सफाई, समयबद्ध जांच रिपोर्ट और मरीजों से बेहतर व्यवहार के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

