Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर छीमी पुरईन गाँव के समीप गुरूवार की दोपहर दो बाइको की आपस मे भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली के बेंचू का पुरवा मजरे करमेपुर गांव निवासी कामता प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र भैरव प्रसाद गुरूवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर छीमी पुरईन गाँव के समीप पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक से उसकी भिडन्त हो गयी। जिससे भैरव प्रसाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सचूना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के मामा मनोहर ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By