उत्तर प्रदेशफतेहपुर जिले में उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश के साथ-साथ कृषि प्रसार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना” जनपद में कृषि विभाग द्वारा संचालित है। जनपद फतेहपुर हेतु वर्ष 2026-27 में कुल 13 एग्री जंक्शन केन्द्र खोलने का प्रस्ताव है। जनपद फतेहपुर में निवास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन, जो कृषि एवं सहबद्व विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकत्सा, मुर्गी पालन जो किसी राज्य / केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी हैं जो आई० सी० ए० आर० व यू० जी० सी० द्वारा मान्यता प्राप्त हों, इस योजना के पात्र होंगे। आयु 40 वर्ष से अधिक न हो अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। आवेदनकर्ता द्वारा आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइट http://agriculture.up.gov.in/agrijunction पर दिये गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन किया जायेगा। आवेदन हेतु जन्म प्रमाण पत्र (हाई स्कूल मार्कसीट), आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शपथ-पत्र, हाई स्कूल मार्कसीट, इण्टरमीडिएट मार्कसीट, स्नातक मार्कशीट आदि आवश्यक दस्तावेज की ऑनलाइन करने हेतु जरूरत होगी। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 मई 2026 है। आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क देय नहीं होगा। इच्छुक कृषि स्नातक उपरोक्त विभागीय वेबसाइड पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

