उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला ने जरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का किया प्रयास। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन महिला को इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मृतिका के मामा ने पति सहित ससुराली जनो पर मारने पीटने व जबरन जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने पति सास, ससुर व जेठ को पूंछतांछ हेतु हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार चौधकियापुर गांव निवासी अंशू की 22 वर्षीय पत्नी राधा देवी ने बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो ससुराली जन उसे शहर के लोधीगंज स्थित नैंसी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां हालत न ठीक होने पर भोर पहर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतिका के मामा लालमन निवासी बेरूईहार थाना कोतवाली ने पति व ससुराली जनो पर आरोप लगाते हुये बताया कि उसने अपनी भांजी की शादी 5 जून 2020 में की थी। साथ ही हैसियत के अनुसार अच्छा दहेज दिया था। लेकिन संतान न होने के कारण पति उसको बेरहमी से पीटता था उसने आरोप यह भी लगाया कि दो दिन पूर्व उसकी भांजी गांव में ही रिश्तेदारी में शादी में आई थी। बताते है कि कल पति आया शराब के नशे में और जबरन उसे लेकर ससुराल ले आया और पानी वाले पाईप से जमकर पिटाई कर दी और जबरन उसके मुह में जहर डाल दिया। जिससे उसकी हालत बिगड गयी। उसने यह भी बताया कि हालत बिगडने पर पति अपने ही जान पहचान व दूर के रिश्तेदार लगने वाले नैन्सी हास्पिटल ले गये जहां हस्पिटल संचालक विनय लोधी यहां ले गया जहां उसकी हालत और बिगड़ गयी सुबह कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

