G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) बी०एस० कुशवाहा के नेतृत्व एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित की उपस्थिति में खाद्य तेल एवं घी के विभिन्न ब्राण्डो के 04 नमूनें नगर पालिका परिषद फतेहपुर से संग्रहित किये गये एवं 208 कि०ग्रा० मूल्य 34600/- का नैपाली रिफायण्ड सोयाबीन ऑयल (न्यूट्री प्लस) जब्त किया गया तथा बिन्दकी नगर पालिका में 01 फल के आढ़ती का निरीक्षण किया गया। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है- 1. मेट्रो सिटी मार्ट स्थित बुलुट चौराहा, सदर से सरसों का तेल (पतंजलि ब्राण्ड) का एक नमूना संग्रहित किया गया।, 2. मेट्रो सिटी मार्ट स्थित बुलुट चौराहा सदर से गाय का घी (पतंजलि ब्राण्ड) का एक नमूना संग्रहित किया गया।, 3. यश मार्ट रिलायंस रिटेल लिमिटेड से सरसों का तेल (गुड लाइफ कच्ची घानी) का एक नमूना संग्रहित किया गया।, 4. फर्म प्रिंयक इण्टर प्राइजेज स्थित गाँधी नगर बहुआ, फतेहपुर से रिफायण्ड सोयाबीन ऑयल का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 208 कि0ग्रा0 मूल्य 34600/- का रिफायण्ड सोयाबीन ऑयल (न्यूट्री प्लस) जब्त किया गया।, 5. न्यू फ्रूट इण्डिया कम्पनी, प्रो० मो० अजीम के फल के दुकान का निरीक्षण किया गया, मौके पर सुधार नोटिस जारी किया गया। उक्त सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। समस्त फल खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों (फल, जूस, गन्ने का रस आदि पेय पदार्थ) को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान निरन्तर आगे चलता रहेगा। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) बी०एस० कुशवाहा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित, दिनेश चन्द्र, सुश्री अनुराधा कुशवाहा एवं देवेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share