Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। गुरुवार को कार्यालय पहुंचे फरियादियों की शिकायतें एसपी ने एक-एक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय-सीमा में निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न और पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई मामले सामने आए। एसपी ने सभी प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By