G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है, को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों से संतृप्त किया जाये। उन्होंने कहा कि जो परिषदीय विद्यालय के भवन जर्जर है कि नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है, का जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा–1–3 तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए प्रत्येक माह सभी बच्चों का निपुण शत प्रतिशत असेसमेंट अवश्य करे। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य के सापेक्ष स्कूलों में नामांकन कराया जाए। यह विशेष ध्यान रखें कि कोई भी बच्चा ड्रॉपआउट न रहे। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया आरटीई के तहत चयनित बच्चों का शत प्रतिशत सम्बन्धित विद्यालयों में दाखिला कराया जाय। साथ ही आरटीई में चयनित बच्चों का क्रास वेरिफिकेशन कर ले कि सभी बच्चे मानक के अनुरूप हो, इसका विशेष ध्यान रहे कि चयनित बच्चे बीच में स्कूल न छोड़े। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर प्रार्थना सभा में बच्चों के जीवन में प्रयोग आने वाले क्रियाकलापों(महापुरुषों के जीवन व अन्य क्रियाकलाप) प्रतिदिन निर्धारित कर कराए। बच्चों के शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय और स्मार्ट क्लास के तहत डिजिटलीकरण के माध्यम से शिक्षा दी जाय, जिन बच्चों की रुचि खेलकूद में है उनको आगे खेलकूद की दिशा में आगे बढ़ाया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share