G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाने की छिवलहा चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोसाईं की सराय मजरे गौसपुर में बाइक सवार ने एक बालक को टक्कर मार कर दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाई कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गोसाईं की सराय मजरे गौसपुर गाँव निवासी दीपक सविता का 10 वर्षीय पुत्र विहान नए प्लाट में सड़क के किनारे खड़ा था। तभी बाइक सवार पीछे से टक्कर मारते हुए दूर तक घसीट कर ले गया। घायल अवस्था में बालक को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन बालक की जान नहीं बचाई जा सकी। बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की विधिक कार्यवाही पूरी की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share