उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव के समीप ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और रिक्शे पर सवार आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चार को घर जाने की सलाह देते हुए दो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गोदौरा गाँव के समीप ट्रैक्टर ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया और रिक्शे पर सवार आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई।

घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल हुसैनगंज थानां क्षेत्र के नरतौली गाँव निवासी माता बदन का 68 वर्षीय पुत्र अमृत लाल को सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी संजय व पायलेट शोभित के साथ और किसनपुर थानां क्षेत्र के जगतपुर गाँव निवासी कमलेश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी विमला देवी को सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी मोहर्रम अली व पायलेट उपेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर बाकी घायलो को घर जाने की सलाह दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

