उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिठ्यानी गांव के समीप दो बाइको की आपस में भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पटेतापुर गांव निवासी फतेह बहादुर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रविंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक किसनपुर थाना क्षेत्र के सिठ्यानी गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हों गई। जिससे दोनो बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्र को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी आशुतोष राय व पायलट संजीव के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share