उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे कृष्णा को जिलाधिकारी ने केक काटकर खिलाया व बच्चे को उपहार भेंट किया। जिलाधिकारी ने रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी व रेड क्रॉस के अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव द्वारा गोद लिए हुए 21 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान किया। रक्त दानियों में डॉ निशात शहाबुद्दीन जिला क्षय रोग अधिकारी, कृष्ण कुमार सिंह, शहनूर आलम, नीरज श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, मुजाहिद खान, दीपक कुमार, सचिन कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, जगदीश मौर्य एडवोकेट, मुहम्मद बिलाल मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

