G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया। परेड में पुलिस कार्यालय, यातायात शाखा व पुलिस लाइन के जवान शामिल हुए। SP ने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई। टोलीवार ड्रिल को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद SP ने क्वार्टर गार्द, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, UP-112 शाखा व PRV गाड़ियों का निरीक्षण किया। अर्दली रूम में रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share