Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सरवनपुर निनौरा गाँव में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सरवनपुर निनौरा गांव निवासी मारूफ बेग के पुत्र औन बेग जो कई सालों से मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बताते है कि गुरूवार की देर शाम उसने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के दादा फिरोज ने दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By