उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सखियाँव में ग्राम चौपाल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, सी3 संस्था एवं बाल विकास परियोजना और आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयास से ग्राम चौपाल व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। हसवा खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपम सिंह के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके अलावा ग्राम चौपाल में कुल 65 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इसमें 40 लोगों की मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की जांच, 4 लोगों की नेत्र रोग जांच, के संभावित मरीजों की जांच सहित 65 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इससे ग्रामीणों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त हुई।
शिविर में सीएचओ प्रियंका , ए एन एम अनुराधा पाल, सी3 से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अरविन्द कुमार, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से बी एम एम निधि गुप्ता , तकनिकि सहायक( कृषि) आनन्द सिंह । सभी के सहयोग से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जहां विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई। ग्राम चौपाल फार्मर रजिस्ट्री के आवेदन भरे गए और विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आवास शौचालय आदि बुनियादी समस्याओ का निस्तारण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह, सचिव राजेश कुमार, निधि गुप्ता, अरविंद कुमार, अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

