Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढीवा गाँव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से अज्ञात अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम में रखवा कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। आपको बताते चले चार मई को अज्ञात वाहन अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ को टककर मारते हुए निकल गया था। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हुसैनगज सीएचसी में भर्ती करवाया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तो पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। 72 घन्टे बाद जब शव की शिनाख्त नहीं हो पायी तो शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By