उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड सखियांव में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा संचालित सीएफएल प्रोजेक्ट के अंतर्गत फील्ड कोआडिनेटर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कन्या समृद्धि योजना, जीवन सुरक्षा योजना, बीमा योजनाएं, बचत की आदत, बैंकिंग सेवाओं का उपयोग, डिजिटल लेनदेन तथा महिलाओं एवं ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की गई। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।इस मौके पर ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह, सचिव राजेश कुमार , बीएएम निधि गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग अरविंद कुमार।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

