Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के डोडियापुर गाँव में संदिग्ध अवस्था मे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको उपचार के लिए लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के डोडियापुर गांव निवासी यशवन्त लाल का 18 वर्षीय पुत्र राजकरन शराब पीने का आदी था। बताते है कि गुरूवार की शाम उसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी। जिस पर उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई नन्द लाल ने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था और कल शाम उसने शराब के साथ जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By