G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी जितेंद्र ने शादी-शुदा अपनी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को कमरे में बन्द कर दूसरे थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया । पुलिस आरोपी को साथ ले जाकर घर का ताला खुलवा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बहादुर पुर गांव निवासी शिवपूजन रैदास अपने पूरे परिवार के साथ बहुआमें मकान बना कर पिछले 10 वर्षों से रहकर पार्टी में बैंड बाजा बजा कर जीवन यापन करता है। जिसके 4 पुत्र हैं जिसमें दूसरे नम्बर के रक्षपाल उर्फ विजय का असोथर थाना क्षेत्र के कैथनपुर के रामकरन रैदास की बड़ी बेटी शादीशुदा राखी उर्फ लालती देवी से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो अक्सर महीने पन्द्रह दिन में रात को चोरी छिपे प्रेमिका को घर लाकर रखता था। हमेशा की तरह 6 मई दिन में 11 बजे राखी को उसके गांव कैथनपुर से जेवर पैसे व कपड़े लेकर वकील साहब की बेटी की गोद भराई में जाने को कहकर ले गया था। जिसमें आरोपी रक्षपाल ने 8 मई शुक्रवार की बीती रात धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। और सुबह बाहर से ताला लगाकर ललौली थाने पहुंच गया। और घटना की सारी बात पुलिस को बताया गया। जिसमें ललौली पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए सम्बंधित थाने गाजीपुर को घटना की सूचना देते हुए आरोपी को सुपुर्द किया। जिसमें गाजीपुर पुलिस ने आरोपी के साथ मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । और मृतक प्रेमिका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मां सुशीला देवी ने बताया कि आरोपी मेरी बेटी को दो सालों से अपने प्रेम प्रसंग में फंसाए हुए था। और बेटी से शादी करने की बात कहता था। जिसे एक वर्ष पूर्व बेटी को भगा ले गया था। और एक साल तक फतेहपुर में एक वकील के घर किराए से रखा था। मेरी बेटी की शादी 7 वर्ष पूर्व नयापुरवा थाना हुसैनगंज के जितेंद्र रैदास से हुई थी। जिसके छः साल की एक बेटी महक भी है। मेरे तीन बेटी व एक बेटा है। मेरे पति व बेटा चेन्नई में कुल्फी बेचते हैं । गांव की चचेरी बहन की शादी बहादुरपुर में हुई थी। जिसमें दो साल पहले होली में बेटी बहन के घर गई थी। जहां से इनकी मुलाकात व प्रेम प्रसंग हुआ था तभी से आरोपी अक्सर घर आने जाने लगा था। बेटी के ससुरालीजन लोधियाना पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share